ब्यूरो
कैलाश सिंह समेत 4 नेता सपा से निष्कासित

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी को पार्टी से निकाल दिया है। सपा ने पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह के साथ 4 पार्टी पदाधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सपा ने राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, रमेश यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने लेटर जारी कर इसके बारें में जानकारी दी है। इन नेताओं पर पार्टी का विरोध करने का आरोप लगाया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर यह इन सभी नेताओं के निष्कासन की जानकारी दी। बता दें पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी चंचल सिंह का समर्थन किया था।