top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

69 वीं यूपी स्टेट टेबुल टेनिस चैम्पियनशिप 28 अक्टूबर से


लखनऊ। 69 वीं स्टेग उत्तर प्रदेश स्टेट टेबुल टेनिस चैम्पियनशिप दिनांक 28 से 30 अक्टूबर 2022 तक खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता श्री राम मूर्ति की स्मृति मे श्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट एवं बरेली जिला टेबुल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में व उत्तर प्रदेश टेबुल टेनिस संघ के निर्देशन में श्री राम मूरती स्मारक कालेज आफ इन्जीनीयरिंग एवं टेक्नोलौजी, पोस्ट आफिस भोजीपुरा, नैनीताल रोड, बरेली में आयोजित होगी।


बरेली टीटी संघ के सचिव दिपेन्द्र कामथान ने बताया कि पूरे प्रदेश से करीब 300 खिलाड़ी बारह वर्गो, पुरूष, महिला, यूथ बालक/बालिका (अंडर 19), यूथ बालक/बालिका (अंडर 17 जूनीयर), यूथ बालक/बालिका (अंडर 15 सब-जूनीयर), यूथ बालक/बालिका (अंडर 13 कैडेट) तथा होप्स बालक/बालिका (अंडर 11) में जोर आजमाएंगे।  प्रतियोगिता में मैच दो सत्र में खेले जायेंगे। सुबह 9.00 बजे से 1.30 बजे तक तथा 2.30 बजे से 8.30 बजे तक । लगभग सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि अयोजन सचिव के पास सुनिश्चित कर दिया है।


इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अमित कुमार सिंह, अंर्तराष्ट्रीय अम्पायर (ब्लू बैज) लखनऊ के एवं ऊप निर्णायक आकाश यादव, अंर्तराष्ट्रीय अम्पायर (लखनऊ) के होगें। प्रतियोगिता में कुल रू 1,00, 000/- की नकद राशि पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


बता दे कि प्रतियोगिता का फाइनल दिनांक 30 अक्टूबर को 13.30 बजे खेला जायेगा।

bottom of page