ब्यूरो
आप ने अयोध्या प्रांत की कार्यकारिणी का किया विस्तार

लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अयोध्या प्रांत की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आप अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज कुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या प्रांत की कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को सशक्त बनाने हेतु नियुक्तियां की गई है।
सलिल शुक्ला कोषाध्यक्ष, हरीश चौधरी उपाध्यक्ष, बृजेश तिवारी उपाध्यक्ष, सोमनाथ पाल उपाध्यक्ष, मो.सादाब राइन उपाध्यक्ष, डॉ तरुण सिंह सचिव, भारत राजयोगी सचिव, बेटा लाल दिवाकर सचिव, अमित कुमार सोशल मीडिया, ललित तिवारी सदस्य, शरद यादव सदस्य, को जिम्मेदारियां सौंपी गई है. सूरज प्रधान ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं ।