top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

आदर्श व्यापार मंडल ने सांसद से लगाई बाज़ार खुलवाने की गुहार


लखनऊ। बाजारो को खुलवाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की एवं राजधानी के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह से सोमवार देर शाम दूरभाष के माध्यम से वार्ता की व उनसे राजधानी की बाजार को तुरंत खुलवाए जाने की गुहार लगाई।


संजय ने सांसद से कहा कि लखनऊ मे संक्रमित लोगों की संख्या काफी कम हो गई है तथा क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से शहर बड़ा है ऐसे में 600 एक्टिव केस का फार्मूला यहाँ के लिए तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने उनको व्यापारियों की खराब आर्थिक स्थिति की भी जानकारी दी तथा हस्तक्षेप कर सहयोग की मांग की। वहीं सांसद ने इस विषय पर सहयोग करने का आश्वासन दिया है।


व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री से केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय पैकेज के लिए भी अनुरोध किया जिसके लिए राजनाथ सिंह ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

bottom of page