top of page
  • Writer's pictureएजेंसी

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपर निदेशक सूचना ने किया सम्मानित




लखनऊ (न्यूज़ ऑफ इंडिया) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 के 10 कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माल्यापर्ण तथा शाल पहनाकर उनको सम्मानित किया। अपर निदेशक सूचना के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभाग की सेवा की यादों के रूप मे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

       

अपर निदेशक सूचना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अथिति सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी है। उन्होंने उपस्थित लोगो को सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दी गयी सेवाओं के बारे में बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है। कर्मचारी अपने सेवाकाल में विभाग के द्वारा दिये गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करता है और उसी के अनुसार उसके जीवन की दिशा तय होती है। सेवानिवृत्त होने के बाद उसे अब स्वयं के लिए तथा अपने परिवार व प्रियजनों के लिए पूरा समय मिलता है, जिससे वह सभी अपनों के सुख-दुःख में भागीदार भी बन पाता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभाग से संबंधित उनकी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान की जायेगी।

       

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विभाग के उप निदेशक सूचना ओ.पी. राय, सहायक निदेशक ऋषि सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी हरि प्रसाद सिंह, अध्यक्ष निकासी मुकेश वाजपेयी, वाहन चालक रूप नारायण सिंह, कैमरा अटेण्डेंट राम अवतार कोली, रेडियो मिस्त्री देवेश कुमार वर्मा, दफ्तरी महेश चन्द्र, मददगार मीना, अशोक चन्द्र तिवारी हैं।

     

कार्यक्रम का संचालन युवराज सिंह परिहार एवं संजय निर्मल ने किया।


कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक श्री सर्वेश दुबे व भूपेन्द्र सिंह यादव, उप निदेशक हरिशंकर त्रिपाठी, कुमकुम शर्मा, प्रभात शुक्ला व ललित मोहन, फिल्म निर्माण अधिकारी संजय अस्थाना, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

bottom of page