संवाददाता
अधिवक्ता अनुराग यादव के चेंबर का हुआ उद्धघाटन
जनता को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करेंगे: अनुराग

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शिया पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अनुराग यादव अन्नू के नए चेंबर का उद्घाटन सोमवार को हुआ। अनुराग ने बताया कि चेंबर के माध्यम से वह ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचना चाहते हैं। इससे वो जनता को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। यह चेंबर लखनऊ कलेक्ट्रेट के ठीक पीछे स्थित है। अनुराग ने अपना सफर छात्र राजनीति से शुरू किया था, जिसके बाद वो समाजवादी पार्टी में भी रहें। अनुराग के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1996 से हुई थी। इस वर्ष उन्होंने पहली बार शिया पीजी कॉलेज छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्होंने अध्यक्ष पद पर विजयी होकर पहली ही बार में ही छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतने का इतिहास रचा। इस वक्त अनुराग अधिवक्ता के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस चेंबर से वो गरीबों , वंछितों को न्याय दिलाएंगे। अनुराग ने छात्रजीवन से ही बढ़ चढ़कर कई आंदोलनों में हिस्सा लिया है और समाज सेवा के माध्यम से हमेशा लोगो की सहायता करने का प्रयास करते हैं। बता दें कि अनुराग बालाजी लीगल एसोसिएट के अध्यक्ष भी हैं।