top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

बांदा में बोलें सपा अध्यक्ष: भाजपा के लोग दमदार झूठ बोलने वाले हैं

अखिलेश को सुनने के लिए जीआईसी मैदान में पहुंचे लाखों

बांदा, सोशल टाइम्स। बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 5वीं समाजवादी विजय रथ यात्रा पर बांदा पहुंचे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बहुत अन्याय है। जनता को भाजपा ने झूठे सपने दिखाए। यहां तक कि विज्ञापन भी झूठे दिखा रहे हैं। भाजपा के लोग दमदार झूठ बोलने वाले हैं। लेकिन इनके झूठ के फूल में खुशबू नहीं है। बुन्देलखंड को भाजपा राज में कुछ नहीं मिला है। किसान को धोखा दिया है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है। अब यह लोगों को ही तय करना है कि उन्हें ‘योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार‘ चाहिए। यादव ने हजारों की भीड़ का अभिवादन करते हुए नारा दिया-‘बुन्देलखंड यही पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा।‘ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है। इन्होंने झूठ बोलकर नौजवानों के सपनों को मारा है। नफरत फैलायी है। प्रदेश को बर्बाद किया है। स्वास्थ्य और पुलिस को बर्बाद कर दिया। प्रदेश में लूट मची है। इनका विकास सिर्फ तस्वीरों में है। विज्ञापन में दूसरे राज्यों की तस्वीरे है। विज्ञापन में कलकत्ता के फ्लाईओवर और अमेरिका के कारखाने की तस्वीर लगाई। इसी तरह से महोबा में बांध के तस्वीर दूसरे राज्य की लगाकर झूठ बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बुन्देलखंड में फेल हो गई है। बुन्देलखंड में पानी का इंतजाम नहीं किया। लोग अभी भी प्यासे हैं। पांच साल में भी भाजपा सरकार ने जल परियोजनाओं को पूरा नहीं किया। बुन्देलखंड में बहुत गरीबी है। सपा सरकार आने पर अलग से योजनाएं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली का कोई कारखाना नहीं बनाया लेकिन बिजली का बिल बढ़ा दिया है। इससे सभी लोग परेशान हैं। हमारी सरकार आने पर जनता को बिजली के बिल में राहत देंगे।

वहीं इससे पूर्व जनसभा को सम्बोधित करते हुए महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ धोखा दिया है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में पिछड़े वर्ग को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था लेकिन अपमानित किया। इस अवसर पर अपना दल (क) की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने शोषित समाज को लहूलुहान किया है। बता दे कि बांदा से शुरू हुई समाजवादी विजय रथ यात्रा को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल रहा। बांदा के जीआईसी मैदान में लाखों की भींड उमड़ी। भारी भीड़ देख उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं, सहयोगी दलों और आम जनता का आभार जताते हुए रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बधाई दी। बांदा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात वे सड़क मार्ग से सघन जनसम्पर्क करते हुए महोबा पहुंचे। वहां भी उनकी जनसभा हुई। अब आखिलेश यहां से वे महोबा, ललितपुर, झांसी जाएंगे।


bottom of page