top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलें अखिलेश: सरकार बनने पर दिखाएंगे एक्सप्रेसवे कैसे बनता है

कुशीनगर एयरपोर्ट भी सपा सरकार की योजना थी...

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का संकल्प पत्र झूठा साबित हुआ है। साढ़े चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है, नौजवान-बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा सरकार का सफाया कर देगी। भाजपा सिर्फ सपा के काम का फीता काट रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सवालों पर यादव ने कहा कि इसका भूमि अधिग्रहण सपा सरकार में हुआ था, उस समय हमें एलओआई जारी करने अनुमति नहीं दी गयी थी। जिसके बाद भाजपा सरकार ने टेंडर कैंसल करके अपने लोगो को उसमे एडजस्ट किया। राम मंदिर बनाने वाली कंपनी को प्रोजेक्ट से बाहर कर भाजपा मेयर के भाई को टेंडर दिया गया। पैसा बचने की बात कहके भाजपा सरकार ने एक्सप्रेसवे के स्पेसिफिकेशन कम कर दिए। इन्ही सब कारणों से पूर्वांचल रक्सप्रेसवे ख़राब बना है। हमारी सरकार आएगी तो दिखाएंगे कि एक्सप्रेसवे कैसे बनता है। पूर्वांचल को जोड़ने के लिए ऐसा एक्सप्रेसवे बनाके दिखाएंगे जिससे वहां के लोग आसानी से लखनऊ पहुँच सके। कुशीनगर एयरपोर्ट पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2016 में सपा सरकार में कुशीनगर हवाई अड्डे के लिए 207 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। जिसका भूमी पूजन भी किया गया था। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि जल्द ही सरकार इस एयरपोर्ट को भी बेच देगी।

वहीं अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा में मतभेद ही नहीं मठभेद भी है। तमाम भाजपा विधायकों के टिकट कटने जा रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। भाजपाई अभी तक काम चुराते थे। अपना दिखाने के लिए अब तो भाजपा ने मेरे गाने की भी नकल कर ली है। समाजवादी पार्टी के गीत काम बोलता है कि थीम भी चुना ली है। यादव ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी हालत में है। सबसे ज्यादा नोटिसें मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को दी हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की क्वालिटी गिराई है। जितनी रफ्तार बढ़ेगी प्रगति भी उतनी तेज होगी। प्रदेश का विकास भाजपा ने अवरूद्ध कर दिया है। अब जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

बता दें कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद के पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक तथा पूर्व विधायक पंकज मलिक कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा गोवर्धन मथुरा के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी तथा लखनऊ के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हैदर भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। वहीं बसपा छोड़कर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जिल्ले हैदर तथा जनपद बलरामपुर के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


bottom of page