ब्यूरो
सुखदेव राजभर का हाल चाल लेने पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ, सोशल टाइम्स। रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर से मिलने उनके गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने बीमार चल रहे राजभर का हालचाल लिया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि पिछले माह राजभर ने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की थी और अपने बेटे को सपा अध्यक्ष को सौंपते हुए कहा था कि अब समाजवादी पार्टी ही दलितों, पिछड़ों के हक की लडाई लड़ सकती है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका दर्शन अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने का है। उनके द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई।