top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

आप युथ विंग के प्रदेश महासचिव बने अंकित परिहार




लखनऊ। आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने मंगलवार को अंकित परिहार को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रदेश महासचिव बनाया गया है l वही14 जिला अध्यक्षों अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इन सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने की है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद की है कि सभी नवनियुक्त यूथ विंग जिलाध्यक्ष अपने जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत भागीदारी के लिए पूरी ताकत से जुटी है। संगठन को नए रूप से निर्मित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं का चयन हो रहा है। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान भी गति पकड़ रहे हैं। संगठन का उद्देश्य नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करना है।


यूथ विंग ने आगरा से प्रज्ञानत शर्मा, अलीगढ़ से लोकेश तिवारी, बलिया से आशुतोष यादव, बाराबंकी से पंकज वर्मा बुलंदशहर से सुमित वर्मा, आजमगढ़ से अशोक यादव, प्रतापगढ़ से राहुल यादव, जालौन से मुकेश राजपूत, झांसी से रवि बघेल, मैनपुरी से गौरव यादव, सोनभद्र से पंकज चौरसिया, प्रयागराज से विशाल यादव, मिर्जापुर से इम्तियाज और प्रयागराज महानगर से विकास तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया है।

bottom of page