top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

शोभा यात्रा पर पथराव करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी


हरिद्वार। हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगतार जारी है।


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 16 अप्रैल को देर रात्रि वादी पवन कुमार पुत्र रणवीर द्वारा तहरीर दी गयी कि ग्राम डाडा जलालपुर हनुमान जयंति की शोभायात्रा निकालते समय दुसरे मुस्लिम समाज के कुछ असमाजिक तत्वों ने दंगा भड़काने के लिए शोभायात्रा में पथराव किया गया है। जिससे बहुत से लोगो को गम्भीर चोट आने के सम्बन्ध में दी गयी।


जिसके बाद थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। भादवि बनाम खर्शेद, शहनवाज, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, रियाज, रहीस, इसरार, मुस्तकीम दुधिया, सुक्कड़ व 30-40 अन्य लोग के विरूध्द पंजीकृत किया गया।


जिसके बाद थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा अब तक 13 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। परिणाम स्वरूप बुधवार को पुलिस टीम द्वारा अभियुक इरफान उर्फ सुक्कड़ पुत्र अली हसन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।


पुलिस ने बताया कि शेष अभियुक्तगण महबुब पुत्र अकरम, इसरार पुत्र मकसूद, हुसैन पुत्र खुर्शीद, शहनवाज पुत्र खुर्शीद, इरफान पुत्र हनीफ, रियाज पुत्र फुरकान, पैगाम पुत्र खुर्शीद समस्त की गिरफ्तारी हेतु उनके मसकन एवं सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।

bottom of page