संवाददाता
आर्टस एण्ड कल्चर सोसाइटी के कलाकारों ने की प्रस्तुति
"भारतीय लोक सांस्कृतिक उत्सव" का हुआ आयोजन

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शनिवार को संस्कृति के संरक्षण सर्वधन एवं विकास हेतु समर्पित ‘‘आर्टस एण्ड कल्चरल सोसायटी‘‘ के तत्वाधान में बरसाना उपवन, कल्याणपुर में भारतीय लोक संस्कृति, लोक परम्पराओं पर आधारित ‘‘भारतीय लोक सांस्कृतिक उत्सव‘‘ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का निर्देशन कामना बिष्ट द्वारा किया गया । कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि दुर्गेष्वर राय, महामंत्री, संस्कार भारती (अवध प्रांत) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश महासचिव डा0 प्रवीण सिंह जादौन, हरीश चंद पंत, दीवान सिंह अधिकारी, धमेन्द्र सिंह, खुशहाल सिंह बिष्ट,वन्दना पाण्डेय, कमला मेहरा, शोभा रावत, चन्द्रा बिष्ट, गीता अधिकारी, शशि जोशी , सीता नेगी भाजपा कार्यकर्ती आदि मौजूद रही। संस्था की निर्देशिका कामना बिष्ट, सचिव सत्य प्रकाश सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की संस्कृति में सब कुछ है जैसे विरासत के विचार, लोगों की जीवन शैली, मान्यताएं रीति रिवाज मूल्य आदतें परवरिश विनम्रता ज्ञान आदि। भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता का देश है जहॉ लोग अपनी प्राचीन मानवता की संस्कृति और परवरिश का अनुकरण करते है। संस्था उसी का अनुकरण कर भारतीय पारम्परिक लोक संस्कृति को बढावा देती आ रही है उन्होने कलाकारों एवं संस्था को इस कार्य हेतु बधाई दी।