संवाददाता
अतीक अहमद सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हुए मनोनीत

लखनऊ, सोशल टाइम्स। मंगलवार को कुंवर अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल की लोहिया वाहिनी विंग का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के अनुमोदन के बाद अतीक को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन ने अहमद से समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने और अखिलेश यादव के सिद्धान्तों, नीतियों व विचारों एवं उपलब्धियों को जन-जन व बूथ स्तर तक पहुंचाने की उम्मीद जतायी। इस अवसर पर अतीक ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने एवं दिए जाने वाली सभी ज़िम्मेदारियों का पालन करने की बात कही।