top of page
  • Writer's pictureएजेंसी

स्कूलों में बच्चों को वापस लाने के लिए मिलकर करने होंगे बेहतर प्रयास : उपायुक्त


झारखंड (न्यूज़ ऑफ इंडिया) बुधवार को को स्थानीय नगर भवन गोड्डा में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, उप विकास आयुक्त गोड्डा संजय सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अभय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राज कुमार शर्मा, सहित अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति में "स्कूल रूआर-2022" (Back to school campaign) कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा बताया गया कि जिले में सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाने एवं उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस अभियान में विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रयास करना है। "स्कूल रूआर 2022" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-टोले के शत् प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति की निगरानी प्रत्येक दिन ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से की जाए। यदि बच्चे लगातार तीन दिन तक अनुपस्थित हों, तो संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मिलकर इसके कारणों का पता कर बच्चे को विद्यालय लाने के प्रयास किए जाएं।, उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज सहित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर "स्कूल रूआर 2022" को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। महोदय के द्वारा बताया गया कि कितने स्कूल रेड जोन में है जहां बच्चों की उपस्थिति बिल्कुल ही कम है वैसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके समीपवर्ती क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से उनके गार्जियन को प्रेरित करें। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गोड्डा संजय सिन्हा के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि जिले में यह जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कोविड- 19 महामारी के कारण विद्यालय लम्बे समय तक बंद रहे। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है तथा लम्बे समय अन्तराल के बाद विद्यालय खुल गए है। इसलिए सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में लाना एवं उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। कार्यक्रम में पिरामिडल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि रोहन हाजरा के द्वारा 'स्कूल रुआर -2022 " के प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उनके द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर एक अभियान "स्कूल रुआर-2022" चलाया जाना है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रयास किया जायेगा एवं Learning Loss प्रत्येक माता-पिता/अभिभावक, शिक्षक एवं SMC के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर किया जायेगा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महागामा के द्वारा भी अपने संबोधन में स्कूल रूआर-2022 को सफल बनाने की बात कही गई।

कार्यक्रम का संचालन बीईईओ पथरगामा ,एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभाष रंजन के द्वारा किया गया।, मौके जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा बासुदेव प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोडैयाहाट, सुंदर पहाड़ी, पथरगामा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी ,सीआरसी सहित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

bottom of page