top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

भाकियू (टिकैत) ने यूपी में बड़े आंदोलन का बनाया मूड


लखनऊ। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत, के प्रदेश कार्यालय ओ०सी०आर बिल्डिंग में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में मंडल वार सभी जनपदों की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली,अमेठी प्रयागराज,सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, अंबेडकर नगर ,सीतापुर लखीमपुर ,बाराबंकी ,फैजाबाद कानपुर आदि विभिन्न जनपदों से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आये और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह जादौन युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को अवगत कराया सभी जनपदों से बैठक करने के उपरांत चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश में एक बड़े आंदोलन की बात कही, और सभी किसान साथियों को संगठन मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान चलाने के लिए सभी जिला और मंडल अध्यक्ष को निर्देशित किया है |


कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह लखनऊ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ,मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ,जिला महामंत्री सरदार दिलराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला सचिव सुनील वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू) ,किसान नेता गोपी कृष्ण आदि समस्त उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से हजारों की संख्या में आए हुए किसान व महिलाएं मौजूद रहे|

bottom of page