top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

आदर्श व्यापार मंडल की भूतनाथ मार्केट इकाई का हुआ गठन

व्यापारी मधुमक्खियों की तरह संगठित रहें: संजय गुप्ता

लखनऊ, सोशल टाइम्स। सोमवार को आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में बंधन गेस्ट हाउस, अयोध्या रोड में "सदस्यता ग्रहण समारोह एवं गठन बैठक" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने सभी व्यापारियों को संगठन की अंग वस्त्र पट्टिका एवं माला पहनाकर संगठन में शामिल किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया।

संजय गुप्ता ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना संगठन का लक्ष्य है। गुप्ता ने कहा मधुमक्खी की तरह संगठित रहने से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि सही को सही और गलत को गलत कहने का तेवर और साहस संगठन में होना चाहिए यही संगठन की शक्ति है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,भूतनाथ मार्केट इकाई का गठन हुआ। ज्ञान प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, कमल अग्रवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेश कुमार एवं किशन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनोज अग्रवाल (शीनू), मोहम्मद इकबाल एवं अतीक अहमद, सौरभ अरोड़ा को उपाध्यक्ष, अरशद सफी पुरी को वरिष्ठ महामंत्री, मनोज अग्रवाल एवं इकबाल हुसैन, अजय शर्मा को महामंत्री, प्रमोद बंसल को कोषाध्यक्ष, अयाज किदवई ,अंशु दुबे एवं अनिल कुमार को संगठन मंत्री ,उबेद शेख को मंत्री भूतनाथ के वरिष्ठ व्यापारी राकेश गोयल को मुख्य संरक्षक एवं गोपाल टंडन को संरक्षक चुना गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन ,आरिफ आदि लोग शामिल रहे।

bottom of page