ब्यूरो
भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए एलईडी रथों को किया रवाना
डबल इंजन की सरकार ने जो कहा, वह किया: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, सोशल टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए एलईडी रथों को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा का झंडा दिखाकर चुनाव प्रचार के लिए एलईडी रथों को रवाना किया। भाजपा सभी 403 विधानसभाओं में चुनाव वैन के जरिये चुनाव प्रचार करेगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से प्रदेश की जनता का विकास कर रही है। 25 करोड़ जनता ने देखा कि 2017 से पहले व्यापारी और संभ्रांत नागरिक पलायन करते थे, इससे प्रदेश की प्रगति अवरुद्ध हो गयी थी। 2017 के बाद अपराधी पलायन कर रहे हैं और प्रदेश आज प्रगति के नये-नये प्रतिमान स्थापित कर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार का लाभ सबको दिखाई दे रहा है। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से प्रधानमंत्री मोदी जी के मूलमंत्र को अंगीकार करते हुए गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास सबका किया लेकिन तुष्टिकरण के लिए को जगह नहीं है । इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक फिर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हम प्रचार में निकल रहे हैं तो इंद्रदेव भी वर्षा के रूप में अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी दुकान या दुकानदार से कोई गुण्डा न गुण्डई कर सकता है और न वसूली कर सकता है। भाजपा सरकार ने गुण्डागर्दी समाप्त करने का काम किया है। भ्रष्ट, बेईमान, गुण्डा व अपराधियों की सम्पत्ति पर योगी सरकार का बुलडोजर चलता रहेगा। आज हम जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेेतृत्व को लेकर हम जनसमर्थन प्राप्त करने जा रहे हैं। भाजपा ने जो कहा है वो किया है। एक बार फिर हम जनता के आशीर्वाद से 300 प्लस सीटें जीतेगें और गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचितों के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद भी प्रदेश से दंगाइयों, माफियाओं, गुंडों, भ्रष्टाचारियों का पलायन जारी रहेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश को तरक्की पसंद है, जो भाजपा की सरकार ही दे सकती है।