top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

भाजपा नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, जनता इनकी कुटाई कर रही है: अखिलेश

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए...

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा सरकार कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए।

सपा अध्यक्ष ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने आयोग से यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके और जो लोग यहां आ गए हें उन्हें वापस भेंजे। ये लोग यहां ट्रेनिंग लेकर अफवाह फैलाने, पैसा बांटने, झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं। जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और सकारात्मक राजनीति करती है। बीजेपी लगातार झूठ बोलने, नकारात्मक विभाजन और समाज को तोड़ने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में तमाम सर्वे दिखाए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर है। यादव ने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है गरीब लोग कुछ भी नहीं खरीद सकते। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री जी के दलित के घर खिचड़ी खाने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा वोट के लिए सब करती है। वोट के लिए खिचड़ी खा रहे हैं। उन्हें पेड़-पौधों पशुपक्षियों और प्रकृति से कोई लगाव नहीं है। अब उन्हें गोरखपुर में ही ठहर जाना है। इस बात को दलित और पिछड़े सब समझते हैं। भाजपा ने उनका हक मारा है। भाजपा बताएं कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और एकेटीयू समेत अन्य स्थानों पर हुई भर्तियों में कितना सामाजिक न्याय किया है। अब धीरे-धीरे इनकी हर जगह पोल खुल रही है।

यादव ने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे सब कुछ निजी क्षेत्र में देकर आरक्षण खत्म कर देगी। बीजेपी साजिश और षडयंत्र करके संविधान विरोधी काम कर रही है और आरक्षण को कमजोर कर रही है। इस बात को दलित और पिछड़ा समझता है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर हम 3 महीने में जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों और वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानते हुए फिजिकली लोगों के घर घर जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। सरकार बनाने के लिए वोट की अपील करेंगे।

bottom of page