top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

अखिलेश यादव ने कहा: दोगली नीतियों पर चलती है भाजपा

आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों को बहका रही भाजपा...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की कथनी करनी में भारी अंतर है। वह दोगली नीतियों पर चलती है। कालाधन खात्मे के नाम पर उसने नोटबंदी के समय सभी को लाइन में लगा दिया और फिर विशेषज्ञों की चेतावनी की उपेक्षा कर कोरोना की दूसरी लहर में तड़प-तड़प कर हजारों मौतें हो गई। विकास का झूठा सपना दिखाया जिसकी अब पोल खुल चुकी है। जनता भाजपा से निजात पाने के लिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दो वर्ष में बन गया था आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी खूब प्रचार किया गया पर हकीकत में उसका निर्माण कार्य बीरबल की खिचड़ी की तरह चल रहा है। पता नहीं वह कब बनकर तैयार होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सड़क पर उकरौरा गांव के पास बड़ा गड्ढा बन गया। पहली बारिश में ही बिना कोई गाड़ी चले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में 50 से अधिक जगहों पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टूट गया। घटिया गुणवत्ता से निर्माण कार्य का यह नमूना है।

यह वही समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है जिसकी शुरुआत समाजवादी सरकार में हो चुकी थी जबकि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 325 किलोमीटर लम्बा दो वर्ष में ही बना था।

आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों को बहका रही भाजपा


सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों के बहकाने और इस तरह अपना मुंह छुपाने की असफल कोशिश कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में गत साढ़े चार साल में कुछ काम नहीं किया। भाजपा ने बस समाज को बांटने वाली राजनीति को ही अपनाया है और उसे ही बढ़ावा दिया है। वह नफरत फैलाती है जबकि समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी की सरकार में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है।

bottom of page