top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

1 जुलाई से भाजपा की उल्टी गिनती चालू : विकास यादव

समाजवादी रसोई अखिलेश यादव के जन्मदिन की तैयारी में जुटी

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी युवज़न सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी रसोई के संचालक विकास यादव ने कहा कि 1 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूम धाम से मनाया जाएगा।

'भाजपा सरकार की उल्टी गिनती उस दिन से चालू हो जाएगी' - विकास

अन्न दान, महादान के उद्गघोष के साथ सभी सपा कार्यकर्ता ये प्रतिज्ञा लेंगे की 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएँगे। भाजपा सरकार ने जनता को मरने के छोड़ दिया है। सिर्फ़ समाजवादी पार्टी ही जनता का उत्थान करेगी।

वहीं समाजवादी रसोई ने रोज़ की तरह भोजन वितरण किया। ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर खाना बाँटा गया।


बता दें कि 1 जुलाई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी रसोई के तत्वाधान में मनाया जाएगा। चालीस क़िलों से ज़्यादा का केक काँटा जाएगा। साथ ही पूरे दिन विशाल भंडारा चलेगा जिसके बाद हर अस्पताल में भोजन वितरण होगा।

bottom of page