top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई से डरी भाजपा, हनुमान मंदिर को बनाया छावनी

भाजपा सिर्फ़ अपने नेताओं को हिंदू मानती है: विकास

मंदिर को बनाया छावनी

लखनऊ, सोशल टाइम्स। लगभग 45 दिन से चल रही समाजवादी रसोई पर एकदम से संकट आ गया। हनुमान मंदिर में चल रही इस रसोई को पुलिस ने बलपूर्वक बंद करवा दिया है। जानकारी के अनुसार लेटे हुए पातालपुरी हनुमान जी मंदिर पर कुछ लोगों ने आकर अपने ट्रस्ट को मंदिर की जगह पर स्थापित करने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार ये लोग भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हैं।


समाजवादी रसोई के संचालक विकास यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने डर के सपा की सेवा को बंद करा दिया है। सत्ता लोभी डर गए हैं क्यूँकि जनता अखिलेश यादव के पक्ष में हो रही है। निस्वार्थ भाव से भगवान की सेवा करना और ग़रीबों का पेट भरना गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा ख़ुद हिंदुत्व की बात करती है और मंदिर को छावनी बनाते हुए, असलाह धारी पुलिस को मंदिर में भेजते हुए इन लोगों को शर्म नही आती। भाजपा की नज़र में उनके नेताओं के अलावा कोई हिंदू है ही नही। जो लोग मंदिर के नाम पर धंधा करते हैं, उन्हें ये सरकार समर्थन दे रही। विकास ने बताया कि दरआसल पर्दे के पीछे के चेहरे अलग हैं, आगे तो बस ग़ुलाम किए गए हैं।

हज़ारों लोगो का भर रहा था पेट

बता दें कि विकास लम्बे समय से मंदिर की सेवा करते चले आ रहें हैं। उसी सेवा को बढ़ाते हुए उन्होंने रसोई की शुरुआत की थी। अनजान लोगों के आकर मंदिर पर हक़ जताने और पुलिस का प्रयोग करने को विकास ने साज़िश बताया। वहीं पुलिस इसपर कोई ठोस बयान नही दे रही।

bottom of page