top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

भाजपा 9 से 15 अगस्त चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान



लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी प्रदेश हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्य करेगी।

प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने बताया कि स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है। पार्टी 9 व 10 अगस्त को प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।


हर घर तिरंगा कार्यक्रम के महाअभियान में प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। पार्टी 11 व 12 अगस्त को गाँव, गली, शहर, मुहल्लों, चौपालों में प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण करेगी। जबकि पार्टी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर पर दस्तक देगी।



bottom of page