ब्यूरो
हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया का कबूलनामा, अभय सिंह पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया के कबूलनामे के आधार पर पूर्व विधायक अभय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। कालिया के ऊपर हुए हमले में पूर्व विधायक अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। उसने बताया कि अभय के कहने पर ही उसने अपने ऊपर फायरिंग कराई थी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सुरेंद्र को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था जिसमे उसने पुलीस को कई अहम बातें बताई। जानकारी के मुताबिक,13 जुलाई को सुरेंद्र ने खुद पर फायरिंग होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया था। सीसीटीवी फुटेज से यह घटना फर्जी निकली थी। 10 अगस्त को सुरेंद्र के चार साथी पकड़े गये तब इसका खुलासा हुआ था। दबाव बढ़ने पर सुरेंद्र कोलकाता भाग निकला था। उस समय सामने माना जा रहा था कि सुरेंद्र की मदद मुख्तार गिरोह और पूर्व विधायक कर रहे हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक सुरेंद्र ने कुबूला कि सब कुछ अभय सिंह के कहने पर ही किया गया। उसने मदद करने में जिन तीन चार लोगों के नाम लिये, वह मुख्तार गिरोह से ही जुड़े हुए हैं। डीसीपी और एडीसीपी ने आलमबाग पुलिस को 13 जुलाई को दर्ज हुए मुकदमे में अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाने को कहा है। सुरेंद्र के बयान के आधार पर अभय को आईपीसी की धारा 120 बी का आरोपी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पड़ताल अभी जारी है।