संवाददाता
दस दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद के शिष्ट मण्डल श्री हरीश चन्द्र पंत अध्यक्ष उत्तराखण्ड महापरिषद के नेतृत्व में दीवान सिंह अधिकारी-संयोजक मंगल सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश रौतेला-उपाध्यक्ष, भरत सिंह बिष्ट-महासचिव ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। शिष्ट मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री जी को 09 नवम्बर, 2022 को मुख्य अतिथि हेतु अनुरोध किया गया, मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।
महासचिव भरत सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड से भी भेंट की गयी। उत्तराखण्ड महोत्सव का समापन मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कर कमलों द्वारा किया गया जायेगा। बिष्ट ने बताया गया कि उत्तराखण्ड महोत्सव - 2022 में डांस इण्डिया डांस की तर्ज पर डांस उत्तराखण्ड डांस प्रतियोगिता का आयोजन बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड के 150 से अधिक गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।
उत्तराखण्ड महोत्सव-2022 की तैयारियाँ जोरो से चल रही है। महोत्सव में भारत के विभिन्न प्रांतों के 250 स्टाल तथा विभिन्न प्रांतों के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी।
भवदीय