ब्यूरो
मुख्यमंत्री को क्रिकेट खेलना नहीं आता, लगातार विकेट गिर रहे थे: अखिलेश
स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर समेत दर्जनों नेताओं ने ली सपा की सदस्यता

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री को क्रिकेट खेलना नहीं आता। लगातार विकेट गिर रहे थे उधर। अगर वह क्रिकेट भी जानते होते तो अब तो उनसे कैच छूट गया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कस्ते हुए कहा कि यह जो 80 और 20 की बात कर रहे हैं 80 परसेंट लोग तो सपा के साथ खड़े हो गए हैं। सपा के साथ जो गठबंधन था उसके साथ खड़े ही हो गए थे और जिन जिन लोगों ने आज मंच को देखा होगा इस मैदान को देखा होगा और स्वामी प्रसाद मौर्य प्रसाद जी को सुनकर वह 20 परसेंट भी उनके खिलाफ हो गए होंगे।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर आदि के सपा में शामिल होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में 400 सीटे जीतने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी वर्चुअल, डिजिटल और फिजकल हर तरह से तैयार हैं। अब साइकिल की रफ्तार कोई नहीं रोक पाएगा। हमारे पास कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है अब उन्हें कोई नहीं रोक सकता। सरकार को पहले ही पता चल गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ धर्म सिंह सैनी जी के साथ हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए हालांकि उनकी टिकट किसी ने टिकट बुक कर रखी है।
यादव ने कहा कि आज पेट्रोल 100 के पार है और जिस कंपनी का पेट्रोल डीजल है इनकी गलत फैसलों की वजह से वह छह सौ पर्सेंट मुनाफा कमा रही है। यह गरीबों की जेब काटकर के अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। जनता बैठी है बदलाव के लिए, जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि अब साइकिल का हैंडल भी ठीक है और साइकिल का पैदल मारने के लिए भी कितने मौजूद है नौजवान अब साइकिल की रफ्तार कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारी स्ट्रेटजी नहीं समझ पाए अगर हमारी स्ट्रेटजी समझ गए होते तो पता नहीं क्या करते हैं यह लोग पता नहीं कौन से डैमेज कंट्रोल में लग जाते हैं और हमें खुशी यह है कि हमारे पत्रकार साथियों को इस बार पता नहीं लगा लेकिन अब यह पत्रकार साथी अपने साथ आ गए हैं अब कोई खिलाफ नहीं है। न केवल हम लोग हटाना चाहते हैं बल्कि पत्रकार साथी भी इस सरकार को हटाना चाहते हैं। शुक्रवार को सपा कार्यालय पर भाजपा छोड़ के आने वाले विधायक विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, ब्रजेश कुमार प्रजापति ने सपा की सदयस्ता ली। साथ ही अपना दाल छोड़ कर आये विधायक चौधरी अमर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हरपाल सिंह समेत दर्जनों की संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्य्ता ग्रहण की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बीच नहीं है हमें दुख है इस बात का हम सब उनके परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़े हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें इस दुख सहने की शक्ति दे।