top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कांग्रेस के राष्ट्रब्यापी मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शन

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रब्यापी आवाहन पर महंगाई के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन भिड़ंत के पश्चात लाठीचार्ज हुआ उसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मंहगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है उसी के तीसरे चरण में प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना व विधायक वीरेंद्र चौधरी ,पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए निकले लेकिन बीच में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बहस हुई,

प्रदर्शन में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भाजपा सरकार मंहगा तेल और रसोई गैसबेच रही है, लोग बेरोजगारी और आय न बढ़ने से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार अपना खजाना भरती जा रही है पूरा देश मंहगाई से परेशान है लेकिन भाजपा को जनता के प्रति कोई मानवीय संवेदना नही है, और कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग से आगे जाने पर प्रशासन द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई, राजभवन जाने की जिद में अड़े कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर एको गार्डन ले जाया गया है।

प्रदर्शन और गिरफ्तार होने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना, प्रदेशउपाध्यक्ष / विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल पूर्व विधायक सतीश अजमानी ,पूर्व एमएलसी धीरेंद्र सिंह धीरू, प्रभारी प्रशासन योगेश दीक्षित, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, वाइस चेयरमैन मीडिया विभाग पंकज श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी, संयोजक ललन कुमार, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, अंशू तिवारी,सुरेश पासी, प्रवक्ता उमाशंकर पांडे, प्रवक्ता विशाल राजपूत, आशीष दीक्षित, मुकेश चौहान , जयकरन वर्मा, आजमगढ़ अध्यक्ष प्रवीण सिंह, रमेश शुक्ला प्रदेश सचिव अनिल यादव,ज्ञानेश शुक्ला,शिव पांडे, मनोज तिवारी, पिछड़ा वर्ग मनोज यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ आलोक प्रसाद, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, युवा कांग्रेस नेता शरद शुक्ला, जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी,लखीमपुर प्रह्लाद पटेल, हरदोई अध्यक्ष आशीष सिंह, सोम विकल, आलोक सिंह रैकवार, शुभम सिंह, अंकित सक्सेना शहर अध्यक्ष लखनऊ अजय श्रीवास्तव, दिलप्रीत डीपी सिंह, रायबरेली अध्यक्ष पंकज तिवारी, अयोध्या अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, हम्माम वाहिद, अभिनेत्री अर्चना गौतम, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bottom of page