top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वर्षों पीछे ढकेला: स्वतंत्रदेव

प्रदेश की खुशहाली के लिए दोबारा भाजपा सरकार बनानी है: सिंह

फरूर्खाबाद, सोशल टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नेे कहा कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वर्षों पीछे धकेलने का कार्य किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को फरूर्खाबाद के आवास विकास कालोनी के लोईया ग्राउन्ड में युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद भारत पर लंबे अरसे तक कांग्रेस का शासन रहा, कांग्रेस जम्मू कश्मीर में नया संविधान एवं अलग प्रधानमंत्री चाहती थी। लेकिन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की विभाजन नीति का विरोध किया और 23 जून 1953 को कश्मीर में बलिदान हो गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए आंदोलन चलाया।

उन्होंने कहा कि भारत की संसद में जब भाजपा की मात्र 2 सीटें आई थी तब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी का उपहास उड़ाया था। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा-सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कोने कोने तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के पौराणिक मंदिर काशी विश्वनाथ, अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड से जन-जन की खुशहाल किया है। योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के गुंडे और माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की। सपा और बसपा की सरकार में पूरा प्रदेश जंगलराज था और भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया था। पूरा सैफई खानदान सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता को लूटने निकल पड़ता था। भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर योगी सरकार ने करारा प्रहार किया। 2014 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा सरकार ने कार्य किया जिसमें धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दों को हल किया गया। यह चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दों पर हो रहा है। एक तरफ राष्ट्र को कमजोर करने वाली ताकतें हैं और दूसरी तरफ राष्ट्र को मजबूत करने वाली ताकत है। उन्होंने कहा सपा की साइकिल, बसपा का हाथी और कांग्रेस के पंजे से गरीबों के घर लक्ष्मी नहीं आती लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर विराजित होकर आती है। इसलिए प्रदेश की खुशहाली के लिए दोबारा प्रदेश में भाजपा सरकार बनानी होगी। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने की अपील की। सम्मेलन को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

bottom of page