संवाददाता
नंदा बोलें: जनता का होश, कार्यकताओं का जोश लहराएगा सपा का विजय पताका
किसान महंगाई से जूझ रहा है: विकास यादव

फर्रुखाबाद, सोशल टाइम्स। गुरुवार को जिले की चार विधानसभा वार समीक्षा बैठक के दौरान सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि अखिलेश यादव के नाम, काम व बेदाग छवि के बल पर समाजवादी पार्टी यूपी में बहुमत की सरकार बनाएगी। संपर्क, संवाद, सहयोग, सहायता व सब आएं, सबको स्थान और सबको सम्मान के मंत्र के साथ सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यह लक्ष्य हासिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अगुवाई में प्रदेश में सपा सरकार बनेगी। विधानसभा वार विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, विधान सभा के सभी सेक्टर प्रभारी से चर्चा की। साथ ही सभी को घरों पर समाजवादी झंडा लगाने व सिर पर लाल टोपी लगाकर गर्व से लोगों को सपा शासन काल में किए विकास कार्यो को बताने के साथ ही जीत के कई गुप्त मंत्र दिए। उन्होंने सभी को एकजुट होकर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी ने कोई एक भी वादा पूरा नही किया । यूपी पूरे देश की धड़कन है यहां के किसान खुशहाल होंगे तो समूचा देश तरक्की करेगा। लेकिन यहां बीजेपी सरकार किसानों को हक़ मांगने पर उन्हें गाड़ी के टायरों से रौंद देती है। बीजेपी शमशान, कब्रिस्तान, हिंदू, मुसलमान के अलावा किसी विकास की बात नही करती। बीजेपी को घेरते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर मोदी व उनके नेता स्मार्ट हुए हैं। बीजेपी राम नाम की व्यापारी है। राम के नाम पर लोगों को लूटती है। लोग परेशान है और सरकार बदलने को आतुर हैं।
इस दौरान युवजन सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा काल में यूपी तरक्की की राह पर थी जिसे बीजेपी ने केवल धर्म- सम्प्रदाय,लड़ाई झगड़ों में तब्दील कर दिया। कहा कि लखीमपुर में किसान शांति पूर्वक अपना हक मांग रहे थे लेकिन बीजेपी के निरकुंश नेताओं उन्हें अपने गाड़ी के पहियों के तले रौंद दिया, उनपर गोलियां भी चलाई। किसान एक तरफ महंगाई से तो वहीं फसल बचाने के लिए छुट्टा जानवरों से जूझ रहा है। सरकार गरीब, किसान, असहाय लोगों को केवल कागजों में सुविधाएं दे रही है, धरातल पर लोगों को कुछ भी नही मिल रहा है।उन्होने कहा बीजेपी ने सपा के किए विकास कार्यो के नाम बदले अब जनता प्रदेश सरकार का नाम बदलेगी। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी , महासचिव मंदीप यादव , शेखर यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।