top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

दलितों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके मोदी-योगी के प्रति प्यार समर्पित किया: लालजी निर्मल


लखनऊ, सोशल टाइम्स। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के दलितों ने विधान सभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा प्रदेश के दलितों, वंचितों एवं गरीबो के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके सशक्तीकरण का जो सराहनीय कार्य किया गया है उसका आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के दलितों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके मोदी योगी आभार के प्रति अपना प्यार समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि आवास, उज्वला आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन आदि विभिन्न योजनाओं के 70 से 80 प्रतिशत लाभार्थी गरीब, दलित, वंचित समाज के रहे हैं, जिसके लिए इन वर्गों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर प्रदेश में जातीय राजनीति को समाप्त कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्तियों में पारदर्शिता, स्थानान्तरण उद्योग पर विराम लगाते हुए भष्टाचार पर निर्मन प्रहार किया। उक्त के अतिरिक्त दंगामुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश में मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय जनमानस के मन में मोदी योगी के प्रति विश्वास जगा जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दुबारा वापसी हुई है। इस अप्रतिम ऐतिहासिक विजय के लिए डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उन्हें बधाई दी।

bottom of page