top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

देहरादून: नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस ने नाबालिग से दुराचार करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक वादी अशफाक (काल्पनिक नाम) निवासी प्रेमनगर के द्वारा बीती 8 फ़रवरी को थाना प्रेमनगर में एक प्रार्थना पत्र नावेद नामक लड़के के विरुद्ध दिया गया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि नावेद ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया है।


जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था।


मंगलवार को अभियुक्त नावेद को धारा 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट में आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।

bottom of page