संवाददाता
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की जिला कमेटी का हुआ गठन
प्रभु नारायण संरक्षक, वेद प्रकाश बनें जिला अध्यक्ष

आजमगढ़, सोशल टाइम्स। रविवार को विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० की आजमगढ़ जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसके लिए सिधारी हाईडिल शिव मंदिर के स्थल पर तकनीशियन कर्मचारियों की बैठक आहूत की गयी। जिसमें विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० केन्द्रीय महामंत्री शिवमोल व केन्द्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव की उपस्थिति रहें। आयोजन सभा के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० की जिला कमेटी आजमगढ़ का गठन किया गया जिसके चुनाव अधिकारी अमित सहगल को नामित किया गया। इस मौके पर जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया के तकनीशियन उपस्थित रहे जिसमें चन्द्रशेखर यादव, विजय कुमार, विनोद यादव, राजेश कुमार, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश यादव आदी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जिला कमेटी में जिला संरक्षक प्रभु नारायण पाण्डेय "प्रेमी जी", जिला अध्यक्ष- वेद प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष- राम नयन यादव, जिला सचिव- चन्द्रजीत यादव, जिला उपसचिव- चन्द्रभान प्रजापति को मनोनीत।