संवाददाता
डॉ. हरीराम ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। शिक्षाविद, संस्कृत विषय विशेषज्ञ एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. हरीराम यादव ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आजादी की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में डॉ. हरीराम ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। आज का दिन उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। शहीदों ने देश का भविष्य बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज का दिन उनको नमन करने का दिन है।
डॉ. हरीराम यादव ने कहा कि शहीदों ने नये भारत के लिए जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए संकल्प लेने का दिन है। हम सब देशवासी उनके सपनों का भारत बनायें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश, प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की है।