संवाददाता
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

गाजियाबाद। शनिवार को उढ्ढप्पी क्रष्ण रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट गाजियाबाद में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० की गाजियाबाद जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
केन्द्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह, केन्द्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र शर्मा एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश्वर राज की उपस्थिति में चुनाव सर्वसम्मति/चुनाव से संपन्न हुआ।
चुनाव में संरक्षक के पद पर जगवीर, अध्यक्ष के पद पर रविन्द्र कर्दम चुने गए। बालेश्वर प्रसाद और जितेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष बने। सतबीर यादव को मंत्री चुना गया।
इसके अलावा प्रचार मंत्री, प्रिंस कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, और हाकिम अली, संजय कुमार एवं सुनील कुमार संगठन मंत्री बने।
कार्यालय मंत्री के पद पर नरेश कुमार का चयन हुआ।