top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुःख


स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज दोपहर 2 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। सपा के ताकतवर नेता पंडित सिंह पिछले 20 दिनों पहले कोरोना संक्रमित हुये थे।


पंडित सिंह के करीबी व्यवसायी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पंडित सिंह कोरोना से संक्रमित हुये थे और उनकी हालत बिगड़ने पर गोंडा के एससीपीएम हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के निजी अस्पताल में वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे और शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गयी।


पंडित सिंह के पुत्र और सपा नेता सूरज सिंह ने बताया की पंडित सिंह के शव को उनके पैतृक आवास नवाबगंज के बल्लीपुर लाया जा रहा हैं। वहीं पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा -

वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!

वहीं पंडित सिंह की अन्य राजनैतिक दलों में भी अच्छी पैठ थी और तमाम अन्य दलों के नेताओ ने शोक व्यक्त किया है।

bottom of page