ब्यूरो
आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का किया गया विस्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आप सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र नारायण खरे ने जिला अध्यक्ष पद हेतु विभिन्न जिलों के लिए नियुक्तियां की हैं। बृजेंद्र नारायण खरे ने बताया कि हर मामले में बुद्धिजीवी वर्ग की राय की बहुत आवश्यकता होती है जिसके बाद ही स्थिति का मूल्यांकन कर कोई निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ किसी भी संगठन का स्तंभ होता है और इसी प्रकोष्ठ के माध्यम से विश्लेषण, मूल्यांकन और अंत में निर्णय प्रस्ताव पारित किए जाते हैं जो संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का विस्तार किया जा रहा है और हम अपने विश्लेषण और मूल्यांकन क्षमता से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे और पार्टी को नई गति दे सकेंगे।
साथ ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र नारायण खरे ने बताया कि जिला अध्यक्षों को सशक्त संगठन हेतु नियुक्त किया गया है।
