top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

देहरादून: सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के लिये विदाई समारोह का हुआ आयोजन



देहरादून। सोमवार को पुलिस लाइन में अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिस लाइन देहरादून द्वारा अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।


सन्तराम तोमर, उ0नि0वि0श्रे0 48 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 38 वर्ष 05 माह 12 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।


प्रेम सिंह, उ0नि0वि0श्रे0 173 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 05 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पिथौरागढ, अल्मोडा, नैनीताल, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।


प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहायक उ0नि0(पी/टी), इनका सेवाकाल कुल 13 वर्ष 02 माह 28 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

दलीप सिंह, मु0आ0(प्रो0) 29 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 05 माह 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 40 पीएसी हरिद्वार, जनपद पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

दिनेश चन्द्र बिन्जौला, मु0आ0(वि0श्रे0) एलआईयू, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 06 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद नैनीताल, उत्तरकाशी, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय देहरादून, जनपद सहारनपुर, कौलागढ पौडी गढवाल, जनपद हरिद्वार, अभि0एवं0 सूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।


रमेश चन्द्र आरक्षी 345 ना0पु0 (भूतपूर्व सैनिक), इनका सेवाकाल कुल 10 वर्ष 07 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।


लीलावती म0आरक्षी 534 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 24 वर्ष 00 माह 06 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून, सीआईडी देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

bottom of page