top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

लखनऊ में मनाया गया लोक पर्व ‘हरेला’

मुख्य्मंत्री योगी को भी दी गयी बधाई

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शुक्रवार को राजधानी में हरेला पर्व मनाया गया। उत्तराखण्ड महापरिषद से सम्बद्ध देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति कल्याणपुर एवं स्वदेशी महिला स्वयं सहायता समूह कल्याणपुर के तत्वाधान में हरीश चंद पंत, खुशहाल सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट आदि ने समस्त उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे सभी उत्तराखण्डी वासियों को हरेला की शुभकामनाएँ दी।


भरत सिंह बिष्ट व अन्य लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेट कर उत्तराखंड महोत्सव 2021 की जानकारी दी और उत्तराखंड के लोक पर्व हरेले की अग्रिम बधाई दी।

देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति कल्याणपुर लखनऊ के अध्यक्ष खुशहाल सिंह बिष्ट एवं उत्तराखण्ड महापरिषद के अध्यक्ष हरीष चंद पंत व संयोजक दीवान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को हरेले पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें पूर्व निदेशक उद्यान विभाग एस पी जोशी भी मौजूद रहे।


इसके अलावा स्वदेशी महिला स्वयं सहायता समूह कल्याणपुर की अध्यक्ष हेमा बिष्ट के निर्देशन में बन्दना पाण्डेय, शोभा रावत, भारती बिष्ट, अंजलि मनराल, ललिता बिष्ट, गीता अधिकारी, कमला मेहरा, कामना बिष्ट एवं तारा देवी आदि समूह की सभी महिलाओं ने हरेला के अवसर पर सुन्दर गीत भी प्रस्तुत किया ।


बता दें कि लखनऊ में निवास कर रहे समस्त उत्तराखण्ड के लोग हरेला पर्व को उमंग और उत्साह के साथ मनाते आ रहे है।

bottom of page