संवाददाता
करोड़ों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

नैनीताल। पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना मुखानी में वादी नवीन चन्द्र जोशी निवासी कमलुवागांजा थाना मुखानी नैनीताल द्वारा तहरीर के दी गयी थी प्रतिवादी रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा थाना, हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा उसके साथी नौकरी का झांसा देकर 4,50.00/-.रु ऑनलाईन अपने खाते में डलवा कर ठगी की गयी है।
उक्त तहरीर के आधार थाना मुखानी में धारा 420/504/506 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को अभियुक्त उपरोक्त को लामाचौड़ से वाहन फार्च्यूनर कार के साथ गिरफ्तार किया गया व वाहन को सीज किया गया है।
पुलिस ने बता कि अभियुक्त द्वारा अभी तक जनपद नैनीताल में 03 करोड़ 28 लाख 10 हजार रूपये की गयी हैं। अन्य जनपदों से भी अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।