top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों के नाम का दुरपयोग कर नकली सामान बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश


गिरफ्तार अभियुक्त

लखनऊ। थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने एमआरएफ व कैस्ट्रोल जैसी नामी अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों के नाम का दुरपयोग कर नकली सामान की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया।


कमिश्नर के अभियान के अंतर्गत हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन वर्मा व अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य), चिरंजीव नाथ सिन्हा के

निर्देशन मे हुई गिरफ्तारी। सहायक पुलिस आयुक्त

कृष्णानगर आशुतोष कुमार व प्रभारी

निरीक्षक महेन्द्र सिंह थाना सरोजनीनगर के

नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर नादरगंज से 04 व्यक्तियो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।


गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तो में मोo राफे, मोo तौहीद, कृष्णपाल व शुभम शामिल है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तो ने बताये कि वह लोग बाहर से सादे ट्यूब मँगाते हैं उसपर एम.आर.एफ. का ट्रेडमार्क लगाकर

लखनऊ व आस-पास के जनपदो में सप्लाई करते हैं।


पुलिस ने लगभग 02 लाख रूपये का सामान बरामद किया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आजाद यादव व दिनकर वर्मा, थाना सरोजनी नगर शामिल रहें।



bottom of page