संवाददाता
गौतमपल्ली पुलिस ने हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। गौतमपल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 1090 चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर उत्पात मचाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गौतम पल्ली पुलिस को बड़ी सफलता कई गाड़ियां भी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि यह लोग सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और शोर-शराबा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गौतम पल्ली पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, आशीष प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, अभय प्रताप सिंह, रिशु सिंह, रितिक कौशल, प्रज्वल सिंह, शिवांशु सिंह, शशांक प्रताप सिंह और हर्ष जोशी का नाम शामिल है। इसी के साथ तीन लग्जरी गाड़ियां भी सीज की गई है। जिसमे फोर्ड इंडोवर,फोर्ड इकोस्पोर्ट महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सुखबीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में टीम ने की गिरफ्तारी। बता दें कि एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार हजरतगंज सर्किल में अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा।