संवाददाता
गोमती नगर विस्तार पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। गुरुवार को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने अपहरण कर रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त आलम खान (24) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 27 मई को आलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिनहट के रहने वाले नीरज शुक्ला (28) का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने नीरज के घर वालो से कर रंगदारी मांगी थी। घटाने के अगले दिन नीरज शुक्ल की माँ प्रभा शुक्ला ने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाही करते हुए
29 मई को अपहृत को ढूंढ निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथियो को पहले ही को जेल भेजा जा चुका है।
उक्त गिरफ्तारी सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोमती नगर विस्तार पवन कुमार पटेल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना गोमती नगर विस्तार के वरिष्ठ उप निरीक्षक बालेश्वर प्रसाद व उप निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल रहें।