संवाददाता
गोण्डा पुलिस ने किया उमरीबेगमगंज में हुई हत्या का खुलासा

गोण्डा। पुलिस ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा किया। 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद हुई।
कुछ दिन पूर्व थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत डिक्सिर में दो चचेरे भाईयों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की राॅड से वार कर चोटे पहुॅचायी गयी थी। जिसमें बृजेश की मृत्यु हो गयी थी और कृष्णभान को गम्भीर चोटे आयी थी। वादी रामभान सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह नि0 डिक्सिर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रोहिताश उर्फ रोहित को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राॅड व घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी शादी डिक्सिर निवासी सुरेश सिंह की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन पूर्व मेरे ससुर व मृतक के परिजनों के बीच आवादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षियों ने मेरे ससुलालजनों को काफी भला-बुरा कहां था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।