ब्यूरो
हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट रविन्द्र पाल का कोरोना से निधन

लखनऊ। हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट रविन्द्र पाल सिंह का कोरोना से निधन हो गया। रविंद्र मास्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी थे।
वह लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती थे। रविंद्र लखनऊ के एकमात्र हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने दो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। 63 वर्षीय रविंद्र पाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर हुए थे। उन्हें दो दिन पहले ही कोविड से नॉन कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
रविन्द्र को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार शाम को नॉन कोविड वार्ड में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शनिवार सुबह 5:30 से 6:00 के बीच उन्होंने आखिरी सांस ली।
उन्होंने इलाज के लिए फेसबुक पर मदद भी मांगी थी। जिसके बाद हॉकी इंडिया ने उनके इलाज के लिए तुरंत पांच लाख रुपये अस्पताल के अकाउंट में डालने की बात कही थी। इसके अलावा, आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने भी दो लाख रुपये इलाज के लिए दिए थे।