ब्यूरो
समाजवादी रसोई: मंगलवार को पुनः होगा विशाल भंडारे का आयोजन
रसोई ने मानकामेश्वर मंदिर में भक्तों को खिलाया खाना

लखनऊ, सोशल टाइम्स। सोमवार को समाजवादी रसोई ने मानकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने आयें भक्तों को भोजन कराया। इसके अलावा रसोई मेडिकल कोलेज गेट नो. 1 पर भोजन वितरण किया। साथ ही ट्रामा सेंटर पर भी नियमित भोजन वितरण किया गया।
2022 में सपा सरकार बन रही है
रसोई संचालक व समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि रसोई को चलते हुए 1 महीने हो गए हैं। अब तक रसोई ने मंदिरो, मस्जिदों, अस्पतालों, हर जगह भोजन वितरण किया है। समाजवाद यही सिखाता है कि जनता की सेवा बिना भेद भाव के धर्म, जात से ऊपर उठ कर करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 2022 में सपा सरकार बन रही है। तब तक ये रसोई चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह मंदिर से सबका पेट भरा जाएगा वहीं शाम को नियमित भोजन वितरण भी किया जाएगा।

बता दे कि रसोई का नारा सेवा में सपा है और सेवा को ही संकल्प मान कर रसोई चलती रहेगी।