एजेंसी
पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आईजी ने दिया पदक विजेताओ को सम्मान

मेरठ (न्यूज़ ऑफ इंडिया) मेरठ की 25वीं अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2022 के समापन हुआ इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतिन्दर सिंह(IPS) पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा टीमों का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए पदक विजेताओ को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस आयोजन के सचिव आकाश तोमर(IPS)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुमार सिहं, पुलिस अधीक्षक नगर, अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रीति यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, अजेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी सदर, चन्द्रपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी गंगोह, मो0 रिजवान, क्षेत्राधिकारी यातायात, भूदेव सिंह (प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक कोच योगेन्द्र सिंह (एनआईएस प्रशिक्षक, उ0प्र0 पुलिस), यशपाल सिंह पुण्डीर, राकेश कुमार सैनी, लाल धमेन्द्र प्रताप सिहं, एस0के0 रणधावा, शेखर राणा, मनीष कुमार, ईश्वरपाल सिहं, कु0 सोनम राजपूत, कु0 शीतल एवं खो-खो कोच श्रीमती नीतू सैनी, नैना कश्यप, निशान्त, मनीष कुमार, राघव तथा साइकिलिंग कोच बाबूराम सैनी, रामशरण, अनिल सिंह सैनी, अमित चैधरी, सतीश कुमार, जसविन्दर सिंह, मो0 अकरम, मो0 अहसान, आशीष कुमार, अमरीक सिंह आदि निर्णायक गण द्वारा अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश शर्मा, सहारनपुर द्वारा किया गया। चल-वैजयन्ती विजेता के नाम - 1- चल वैजयन्ती एथलेटिक्स - विजेता टीम पुरूष वर्ग - सहारनपुर। 2- चल वैजयन्ती एथलेटिक्स - विजेता टीम महिला वर्ग – सहारनपुर। 3- चल वैजयन्ती खो-खो - विजेता टीम पुरूष वर्ग - सहारनपुर। 4- चल वैजयन्ती खो-खो - विजेता टीम महिला वर्ग - सहारनपुर। 5- चल वैजयन्ती साइकिलिंग - विजेता टीम पुरूष वर्ग - मेरठ।