संवाददाता
लखनऊ पश्चिम में चला अभियान, अवैध ई - रिक्शा, टेंपो, एंबुलेंस हुए सीज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशानुसार लखनऊ की पश्चिमी पुलिस ने अवैध टेंपो, एंबुलेंस, ई -रिक्शा के खिलाफ़ अभियान चलाया। शहर के पश्चिम क्षेत्र के कई चौराहों पर अभियान चलाया गया। डीसीपी वेस्ट सोमेन बरमा के नेतृत्व में एवं एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा की उपस्थिति में ई-रिक्शा और ऑटो वालों के खिलाफ ये अभियान चला। पुलिस ने अवैध रूप से चल रही एंबुलेंस, ई-रिक्शे और ऑटो को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक चरक चौराहे, मेडिकल चौराहे, क्वीन मैरी हॉस्पिटल और कोनेश्वर चौराहे पर अभियान चलाया गया। सभी दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण भी हटाया गया है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 200 ई - रिक्शा, एंबुलेंस और ऑटो/टेंपो सीज किए गए है।
बता दें कि शहरी क्षेत्रों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश को देखते हुए नगर विकास विभाग ने प्रदेश भर में एक माह विशेष अभियान चलाने का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत 18 जून तक अवैध वाहन स्टैंड, अवैध पार्किंग, सड़कों, नालों आदि से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए था। इसमें कहा गया था कि नगर निकाय के अधिकारी अधिकृत बस, टैंपो, टैक्सी रुकने वाले स्थानों को चिह्नित कराते हुए जरूरी व्यवस्था कराएंगे। रोड निशान, दिशा सूचक, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था का काम भी कराया जाएगा।