top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

समाजवादी छात्रसभा में इमरान बने राष्ट्रीय सचिव, मोनू सदस्य मनोनित

छात्रसभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने किया मनोनयन

इमरान ख़ान मोनू जोशी

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी छात्रसभा की राष्ट्रीय कमेटी में लखनऊ के इमरान ख़ान को राष्ट्रीय सचिव एवं मोनू जोशी को सदस्य मनोनित किया गया है। पार्टी द्वारा कुल 23 पदाधिकारी नामित किए गए है, जिसमे 15 सचिव, 3 सदस्य और 5 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। रविवार को पार्टी की ओर से घोषित हुई छात्रसभा के नए पदाधिकारियों की सूची में इमरान के अलावा हरीश मेहता, आमिर खान, सौरभ यादव, अभिषेक, कृष्ण कांत सिंह, मोहित भारद्वाज, अरुण यादव, अजमल खान, कांची सिंह आदि को सचिव बनाया गया है। साथ ही मोनू जोशी, शैलेंद्र, अंकित चौरसिया, अनुज यादव को सदस्य नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव द्वारा उक्त पदाधिकारीयों को मनोनित किया गया है। नवनियुक्त सचिव इमरान खान ने बताया कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और आगामी चुनावों में सपा की सरकार बनाके अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद से सभी राजनैतिक पार्टियां अपने संगठन पर कार्य कर रहीं हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियो में चुनावों को लेकर भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

bottom of page