संवाददाता
फैजुल्लागंज: जलभराव की समस्या को लेकर जनता संघर्ष मोर्चा की बैठक
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

लखनऊ, सोशल टाइम्स। रविवार को फैजुल्लागंज में जनता संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में जलभराव तथा वहाँ की अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर एक बैठक हुई। बैठक फैजुल्लागंज जनता संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष, विधिक सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी रणनीति और संगठन की मजबूती के विषयों पर चर्चा हुई तथा इसमें यह तय हुआ कि अगर समस्या का निराकरण जल्द से जल्द न हुवा तो जनता संघर्ष मोर्चा जोन 2 के सामने एकदिन के लिए धरने पर बैठेगा। इस बैठक में जनता संघर्ष मोर्चा वार्ड नम्बर 2 की अध्यक्षा सरिता देवी,अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजनंदन यादव, उपाध्यक्ष अमन सिंह,महासचिव एडवोकेट कृष्णकांत शुक्ला,पी.पी.गोड,लालजी वर्मा, सफदर अली,उजैर अख्तर युवा मोर्चा के अजित कनोजिया उर्फ अज्जू, मुन्नालाल संजय,अंकेश वाजपेयी,मोनी वर्मा,रामु तिवारी,अजय यादव,राम जीवन यादव,उदित खरे,मोहन श्रीवास्तव,सुमित शुक्ला,प्रशांत सिंह,राम रतन कोरी,अंकित सहित कई अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।