संवाददाता
कोटद्वार: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पौड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने गुरुवार को थाना सतपुली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। जोशी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया।
थाने के मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्र आदि के भौतिक सत्यापन के बाद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी। जोशी ने थानाध्यक्ष सतपुली को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया।