top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र रालोद में शामिल


नई दिल्ली, सोशल टाइम्स। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल हुए। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शास्त्री को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है। दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है। नीतिगत सुझाव व राजनीतिक रणनीति के निर्माण में विनम्र शास्त्री का विशेष योगदान रहेगा।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष विनम्र किसान, जवान व समाज के गरीब वर्गों के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य करते रहे हैं। उनकी संस्था ने ‘21 सलाम’ मुहिम के तहत परमवीर चक्र विजेताओं के यश और वीरता की कहानियां घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाया।



bottom of page